• Sun. Apr 12th, 2026

महिला जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा पर उठे सवाल, जिप अध्यक्ष ने राज्यपाल से की शिकायत

admin's avatar

Byadmin

Apr 10, 2026
crescent ad

 

रांची/बोकारो:

बोकारो जिला परिषद की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता देवी ने रांची स्थित राजभवन में झारखंड के राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात कर जिले की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से महिला जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई।

मुलाकात के दौरान जिप अध्यक्ष ने बताया कि पंचायतों को 15वें वित्त आयोग के तहत राज्य एवं केंद्र सरकार से प्राप्त राशि के समुचित उपयोग पर भी चर्चा हुई। इसके साथ ही उन्होंने बोकारो जिले में लगातार हो रही घटनाओं का उल्लेख करते हुए आम लोगों और खासकर महिला जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए।

सुनीता देवी ने आरोप लगाया कि जिले में महिला जनप्रतिनिधियों के अधिकारों का हनन किया जा रहा है। उनका कहना था कि जब भी कोई जनप्रतिनिधि किसी मुद्दे पर आवाज उठाता है, तो उसे दबाने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सुरक्षा गार्ड उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं, बल्कि आवाज उठाने पर गार्ड हटाने की कार्रवाई की जाती है।

उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि जिला परिषद की उपाध्यक्ष श्रीमती बबीता देवी द्वारा एक पीड़ित महिला की मदद करने के बाद उनका सुरक्षा गार्ड हटा लिया गया। इसी तरह अन्य मामलों में भी जनप्रतिनिधियों को दबाव में लेने की कोशिश की जा रही है।

जिप अध्यक्ष ने कहा कि इस तरह की घटनाओं से जिला प्रशासन के प्रति लोगों का भरोसा कमजोर हो रहा है और सरकार की छवि भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने राज्यपाल से पूरे मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की।

राज्यपाल श्री गंगवार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित उच्च अधिकारियों और बोकारो एसपी को पत्र लिखकर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इस मौके पर समाजसेवी चितरंजन साव, स्वामी संत कृष्ण और सोनू कुमार भी उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *