• Tue. Feb 24th, 2026

महाशिवरात्रि पर भव्य भक्ति जागरण व होली मिलन समारोह का आयोज

Sanjay Chouhan's avatar

BySanjay Chouhan

Feb 24, 2026

 

नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर प्रखंड के छोटकी पाढ़ी गांव में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भव्य भक्ति जागरण एवं होली मिलन समारोह का आयोजन बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालुओं और ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रामपुर पंचायत के मुखिया पति श्री कौशल कुमार सिंह उर्फ भंटा सिंह उपस्थित रहे। उनके साथ वार्ड सदस्य उपेन्द्र पासवान, डॉक्टर जयचंद, रमाकांत पांडेय, सुनील पांडेय, गुड्डू सिंह, पिंटू पांडे, अरविंद सिंह सहित अनेक गणमान्य ग्रामीण व समाजसेवी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विनोद सिंह ने की। इस अवसर पर प्रताप सिंह, डॉक्टर संतोष सिंह, भोला सिंह, दिनेश ठाकुर, अभिषेक सिंह, बैजनाथ सिंह, प्रदीप सिंह, दिलीप ठाकुर, बबलू सिंह, जयप्रकाश सिंह, गुड्डू कुमार, प्रवीण कुमार, पंकज कुमार, पवन कुमार, अंशु गुप्ता, मनीष कुमार, रूपेश कुमार, राकेश कुमार, रंजय कुमार, अनिल सिंह सहित कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम को विधिवत शुरू किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां भक्ति जागरण में सुप्रसिद्ध कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य कलाकार के रूप में छोटू छलिया, सुजाता संगम, मुकेश माही तथा टीम ठाकुर ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत किए। मंच संचालन एंकर आकाश अजनबी और एंकर आकाश ने किया, जबकि वृंदावन झांकी टीम की मनमोहक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन जीत लिया। कार्यक्रम में स्वागत गीत गायक धर्मेन्द्र धड़कन द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसने पूरे माहौल को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। समाज में भाईचारे का संदेश भक्ति जागरण के साथ आयोजित होली मिलन समारोह ने सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, कलाकारों और ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त किया।कुल मिलाकर, छोटकी पाढ़ी गांव में आयोजित यह कार्यक्रम धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक समृद्धि और सामाजिक सौहार्द का सुंदर उदाहरण बनकर सामने आया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *