• Mon. Apr 6th, 2026

मतपेटी में पानी डालने के कारण फिर से चुनाव कराया जा रहा है,

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

May 28, 2022
crescent ad

चाईबासा।मझगांव  पश्चिम सिंहभूम जिला में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चौथे चरण में मझगांव प्रखंड के घोड़ाबंधा पंचायत के 4 मतदान केंद्र में पुनः मतदान रविवार को कराया जाएगा। इस संबंध में जिला निर्वाचन विभाग की ओर से सूचना जारी कर दिया गया है ।  एक मतदान केंद्र पूर्तीसाई भी शामिल है , जिसमें मुखिया प्रत्याशी बुधराम हेंब्रम के द्वारा मतपेटी में पानी डाल दिया गया था। वहां मुखिया और जिला परिषद सदस्य के लिए पुनः मतदान होगा। बता दें मतपेटी में पानी डालने के कारण फिर से चुनाव कराया जा रहा है।

 एक मतदान केंद्र पर नहीं होगा फिर से चुनाव

धोबीधोबिन पंचायत के कुदाहातु मतदान केंद्र में भी मतपेटी में पानी डाला गया था लेकिन वहां पुनः मतदान का कोई सूचना निर्वाचन विभाग ने जारी नहीं किया है। संभवत पानी डालने पर पानी मतपेटी के अंदर नहीं गया होगा। इसी कारण से निर्वाचन विभाग के पदाधिकारी वहां पुनः मतदान कराने के पक्ष में नहीं है। साथ ही कोई प्रत्याशी के द्वारा भी कूदाहातु मतदान केंद्र में पुनः मतदान कराने के लिए आवेदन नहीं किया गया होगा इसी कारण से निर्वाचन विभाग इस पर कोई निर्णय नहीं लिया। हालांकि इसके अलावा तीन मतदान केंद्र में कुछ तकनीकी गड़बड़ी के कारण वार्ड सदस्य का पुनः मतदान कराया जाएगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *