• Sun. Feb 15th, 2026

मतदाता सूची विशेष गहण पुनरीक्षण 2025 कार्यक्रम का जागरुकता अभियान।

admin's avatar

Byadmin

Jul 3, 2025

 

 

लखीसराय – प्रखंड निर्वाचन कार्यालय चानन जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी लखीसराय की अध्यक्षता में मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारी, पर्यवेक्षक प्रखंड स्तरीय

पदाधिकारी एवं अन्य ग्रामीणों के बीच मतदाता सूची विशेष गहण पुनरीक्षण 2025 कार्यक्रम का जागरुकता अभियान सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा किया गया। इस जागरूकता अभियान में लोगों के बीच यह

संदेश फैलाया गया कि कोई भी योग्य मतदाता छूटे ना और अयोग्य मतदाता जुटे ना। इसको लेकर प्रखंड कार्यालय से विद्यालय के बच्चे शिक्षक तथा अन्य कार्यालय के पदाधिकारी लोगों ने प्रखंड के बाजार से होते हुए आसपास के इलाके में इस बात को फैलाने का काम किया, साथ ही लोगों से यह अपील भी किया कि तमाम लोग जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं है बी एल ओ उनके दरवाजे पर जाएंगे और उनका नाम जोड़ने का काम करेंगे। इसको लेकर बी

अल ओ को सहयोग करने का काम भी आप लोग करेंगे। वही यूएमएस रामपुर के 150 विद्यार्थियों संग कौशल विकास केंद्र के विद्यार्थियों ने भी कतार बद्ध हाथों में तख्ती और वैनर लेकर लोगो को बताने का काम किया।इस दौरान चानन प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रिया कुमारी, चानन अस्पताल प्रभारी विनय कुमार, मंटू कुमार, कौशल विकास केंद्र के केंद्र संचालक राहुल कुमार, जीविका के इंदुभूषण, कंप्यूटर ऑपरेटर अभिषेक कुमार,रंजीत कुमार, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर निधि गुप्ता, मनरेगा के अचरज

कुमार,अंचल कार्यालय ऑपरेटर मंटू कुमार, मालिया पंचायत सचिव जितेंद्र कुमार,प्रखंड पंचायती राज कार्यालय ऑपरेटर पूजा कुमारी, नाजीर शंभू, हॉस्पिटल ए एन एम कुमारी श्यामलता, पूजा कुमारी, द्रौपदी कुमारी, शिक्षक राकेश कुमार यादव,कार्यपालक सहायक धीरज कुमार, यूएमएस रामपुर के शिक्षक विजय पटेल, अंचल कार्यालय के प्रधान लिपिक, जय शंकर कुमारजीविका BPM ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर इंदुभूषण इस अभियान में पहुंचे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *