
भाजपा बड़सोल मंडल के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष श्री कमलकांत सिंह के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

जगन्नाथपुर चौक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया और मिठाई बांटकर अपनी खुशी जाहिर की। स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे। सभी ने श्री कमलकांत सिंह को मंडल अध्यक्ष बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि श्री कमलकांत सिंह के नेतृत्व में बड़सोल मंडल में भाजपा की संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी और पार्टी जमीनी स्तर पर और मजबूत होगी।

जगन्नाथपुर चौक पर आयोजित इस स्वागत कार्यक्रम से पूरे क्षेत्र में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर गोपालपुर पंचायत के मुखिया लक्ष्मीराम मुर्मू, भाजपा नेता देवव्रत दे, शत्रुघ्न धूलि, यादव पात्र, रोबिन नायक, उत्तम मुंडा, राज महापात्र, देव मंडल, आशुतोष महापात्र, जगन्नाथ पोलाई, कालीपद बारीक, संदीप दंडपाट, राजेश बेरा, गोपाल नायक, पूर्ण चंद्र बाटुल, शिबू संतरा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
