• Sat. Feb 14th, 2026

भाजपा नेत्री रागनी सिंह ने विभिन्न दुर्गा पूजा के पंडालो का किया उद्धघाटन।

Antarkatha Desk's avatar

ByAntarkatha Desk

Oct 2, 2022

 

धनबाद : दुर्गा पूजा को लेकर इस बार गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। धनबाद जिला के विभिन्न पूजा पंडाल का उद्धघाटन आज से शुरू हो चुका है। वही भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागनी सिंह के द्वारा नावाडीह और भूली डायमंड क्रॉसिंग रेलवे कॉलोनी के पूजा पंडाल का विधिवत उद्धघाटन किया गया। श्री श्री एक हजार आठ दुर्गा पूजा समिति नावाडीह धनबाद के द्वारा आयोजित पंडाल उद्घाटन में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती रागिनी सिंह उपस्थित हुई एवं दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया वही समिति के सदस्यों द्वारा उन्हे पुष्प गुच्छ एवं चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया गया वही श्रीमती सिंह ने मां की अराधना कर समस्त परिवार एवं कोयलांचल वासियों के लिए आशीर्वाद मांगा वही सभी को नवरात्रि की विशेष बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान समिति के संयोजकार्ता नंदु सेनगुप्ता अध्यक्ष सरोज सरकार सचिव राजेंद्र पाल उपसचिव परशुराम प्रसाद कोषाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद रिंकू पाल के अलावा सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। वही भूली डायमंड क्रॉसिंग रेलवे कॉलोनी श्री श्री दुर्गा पूजा समिति के पूजा पंडाल का बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती रागिनी सिंह उपस्थित हुई एवं फीता काट कर पंडाल का उद्घाटन किया वही उन्होंने मां दुर्गा मां सरस्वती मां लक्ष्मी भगवान गणेश एवं भगवान कार्तिकेय की मूर्ति का अनावरण किया इस दौरान समिति सदस्यों के द्वारा श्रीमती सिंह को पुष्प गुच्छ एवं चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया गया वही श्रीमती सिंह ने सभी को नवरात्रि की बधाई एवं शुभकामनाएं दी इस दौरान प्रदीप कुमार महादेव सिंह संतोष श्रीवास्तव राजेश प्रसाद मुख्य रूप से उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *