• Thu. Mar 19th, 2026

भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की तैयारी, हुसैनाबाद में शांति समिति की बैठक तय

admin's avatar

Byadmin

Mar 18, 2026

 

हुसैनाबाद पलामू से अविनाश कुमार की रिपोर्ट

हुसैनाबाद: आगामी ईद-उल-फितर (ईद), सरहुल एवं रामनवमी जैसे प्रमुख त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में हुसैनाबाद थाना परिसर में बृहस्पतिवार को शाम 4:00 बजे शांति समिति की बैठक आयोजित की जाएगी।

इस बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, समाजसेवी तथा रामनवमी अखाड़ा के सभी सदस्यों को आमंत्रित किया गया है। प्रशासन का उद्देश्य विभिन्न समुदायों के बीच समन्वय स्थापित कर त्योहारों को भाईचारे और शांति के साथ मनाना है।

पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि बैठक के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, जुलूस के मार्ग, ट्रैफिक प्रबंधन और विधि-व्यवस्था बनाए रखने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित लोगों से समय पर बैठक में शामिल होकर प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *