
रांची (ब्राम्बे): आदिवासी सुख शांति क्लब, ब्राम्बे के तत्वावधान में आयोजित भव्य फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन उत्साह और रोमांच के साथ संपन्न हुआ। फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें चित्रकोटा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता बनने का गौरव हासिल किया।

फाइनल मैच में चित्रकोटा टीम के खिलाड़ी मंजीत करमाली ने पहला गोल दागकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद दीपक ब्रदर्स बुढ़मू की टीम ने जबरदस्त वापसी करते हुए गोल कर मैच को बराबरी पर ला खड़ा किया। निर्धारित समय तक मुकाबला बराबरी पर रहने के बाद पेनल्टी शूटआउट में चित्रकोटा टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए जीत अपने नाम कर ली।

प्रतियोगिता में चित्रकोटा टीम प्रथम, दीपक ब्रदर्स बुढ़मू द्वितीय तथा अमित ब्रदर्स और थर्ड गार्डन वुड FC को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी तथा आदिवासी धर्म गुरु बंधन तिग्गा उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में सन्नी टोप्पो और लोकप्रिय युवा नेता ओम शंकर गुप्ता ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
प्रतियोगिता के अध्यक्ष जातरू उरांव के अथक प्रयास और आयोजन समिति के सहयोग से यह खेल महोत्सव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंत में विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
यह प्रतियोगिता क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुई।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
