• Sat. Feb 14th, 2026

बोकारो थर्मल में स्मार्ट मीटर विवाद,चांदनी मार्केट के व्यापारियों ने किया विरोध

admin's avatar

Byadmin

Feb 7, 2026

 

 

बोकारो थर्मल चांदनी मार्केट में डीवीसी द्वारा स्मार्ट मीटर लगाने का व्यापारियों ने विरोध किया। शनिवार को डीवीसी के अधिकारी मीटर लगाने पहुंचे, लेकिन व्यापारियों ने बिना पूर्व सूचना के ऐसा करने पर आपत्ति जताई और मीटर लगवाने से इनकार कर दिया।

व्यापारियों का कहना है कि डीवीसी ने बिना नोटिस दिए अचानक यह निर्णय लिया, जो अनुचित है। उनका आरोप है कि डीवीसी अपनी परियोजना को पूरा करने के नाम पर जबरन स्मार्ट मीटर स्थापित करना चाह रही है।

व्यापारियों ने बताया कि वे मुस्लिम समुदाय से हैं और रमजान एवं ईद के बाद इस मुद्दे पर डीवीसी के साथ बैठक कर अपना अंतिम निर्णय देंगे। वे अप्रैल माह तक अपना फैसला डीवीसी को सौंपेंगे। वहीं डीवीसी अधिकारियों का कहना है कि मार्च माह के अंत तक उन्हें उपभोक्ताओं से अंतिम निर्णय प्राप्त करना आवश्यक है। भूमि सम्पदा अधिकारी सुरजीत सरकार ने कहा कि व्यापारियों के साथ किसी प्रकार की बहस या मनमुटाव नहीं हुआ है।

अधिकारी केवल बातचीत करने और स्मार्ट मीटर स्थापना की प्रक्रिया को लेकर जानकारी देने पहुंचे थे।बाद मे चांदनी मार्केट के व्यपारीयों और डी वी सी के अधिकारीयों के बीच सहमती बनी की हम लोग रमजान के बाद बैठ कर बात करेंगे l मोहम्मद मिहजान, राजू, मो.चाँद सहित सभी दुकानदार महजूद थे l


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *