
सरायकेला – शनिवार को बालक मध्य विद्यालय, सरायकेला के प्रांगण में विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रधानाध्यापिका कंचन कुमारी सिंन्हा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें विद्यालय के विकास और छात्रों के भविष्य से जुड़े कई अहम फैसले लिए गई । बैठक के दौरान कक्षा 8 के छात्रों के लिए एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 64 छात्र-छात्राओं को विदाई दी गई। शिक्षकों और सदस्यों ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें जीवन के अगले पड़ाव के लिए मार्गदर्शन दिया।

बैठक में जानकारी दी गई कि 1 अप्रैल, 2026 से नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने जा रहा है। समिति ने अपील की है कि आसपास के बच्चों का अधिक से अधिक संख्या में विद्यालय में नामांकन कराया जाए।

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम बढ़ाते हुए विद्यालय में ‘ईको क्लब’ का गठन किया गया है। इसके तहत विद्यालय परिसर में कई पौधे लगाए गए और उनकी सुरक्षा के लिए फेंसिंग (घेराव) का कार्य किया गया।
विभिन्न कक्षाओं में उत्तीर्ण प्रथम , द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।
मौके पर उपस्थित प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुमति कैवत, प्रबंध समिति के सभी सदस्य, एवं विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिका उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
