• Wed. Mar 4th, 2026

बानाहप्पा में उमड़ी आस्था की गंगा: 501 महिलाओं की भव्य कलश यात्रा से गूंजा शिवधाम

admin's avatar

Byadmin

Feb 2, 2026

 

हजारीबाग सदर प्रखंड अंतर्गत बानाहप्पा स्थित नवनिर्मित शिव मंदिर से आस्था, श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जहां 501 महिलाओं एवं कुंवारी कन्याओं ने सिर पर कलश धारण कर भव्य कलश यात्रा निकाली। यह यात्रा मेडकुरी शिवानी नदी तक पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पवित्र जल भरकर महिलाएं पुनः मंदिर की ओर लौटीं।

पूरे मार्ग में गाजे-बाजे, हर-हर महादेव के जयकारों और भक्तिमय वातावरण से क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।इस पावन अनुष्ठान में मुख्य पुजारी अमरेंद्र प्रताप सिंह अपनी पत्नी खुशबू सिंह के साथ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आध्यात्मिक मार्गदर्शन उज्जैन से पधारे आचार्य योगी सतीश नाथ महाराज ने किया, जिनके सान्निध्य में अनुष्ठान विधिवत संपन्न हुआ। मंदिर समिति के आयोजक राम जतन सिंह, राजेश कुमार सिंह, बसंत वर्मा, चंदन सिंह, जागेश्वर यादव सहित ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी सराहनीय रही।

इस अवसर पर अनिल सिंह, बृजेश सिंह, कुंदन सिंह, लोली सिंह, नवीन सिंह, अरविंद सिंह, अश्विन सिंह, पीनू सिंह, संतोष सिंह, सोनू सिंह, प्रवीण सिंह, निशांत सिंह, बबलू वर्मा, रणधीर वर्मा, युगल राम, शिव कुमार दास, प्रयाग राम, शंकर राम, राजेश रविदास, राजन रविदास, चेतन यादव, अर्जुन गुप्ता, अभिमन्यु गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, आजाद साव, धनंजय कुमार, सुरेंद्र वर्मा, बसंत वर्मा, जगदीश गोप, अतु यादव, शिवकुमार सिंह उर्फ लड्डू सिंह, प्रदीप पुरी, गुनी महतो, धीरज पुरी, रोहित पुरी, विजय सिंह, पप्पू सिंह, मन्नू सिंह सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *