• Thu. Mar 5th, 2026

बादाम-अंबाजीत मुख्य सड़क में ट्रैक्टर के चपेट में आने से एक नवयुवक की मौत,पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

admin's avatar

Byadmin

Dec 16, 2024

बड़कागांव: थाना क्षेत्र के बादम-अंबाजीत पथ में बीती शाम राम लखन सिंह के मकान के पास सड़क दुर्घटना में गोंदलपुरा निवासी गणेश महतो का 26 वर्षीय पुत्र पिंटू कुमार का मौत घटना स्थल पर ही हो गई। जबकि एक युवक बादम निवासी झरी महतो का पुत्र बिहारी महतो घायल हो गया। बिहारी को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। हजारीबाग सदर अस्पताल में इलाज जारी है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि दोनों युवक हजारीबाग से कपड़ा खरीदारी कर स्कूटी वाहन नंबर जेएच 02 बीसी – 0361 से मोतरा घाटी होते हुए घर आ रहे थे। इसी बीच राम लखन सिंह के घर के पास एक ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर हुई, जिससे पिंटू की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। स्कूटी का अगला भाग परखच्चे उड़ गया। घटना की सूचना पाकर परिजन एवं ग्रामीण पहुंचकर बादम अंबाजीत मार्ग को जाम कर दिया गया। इस संबंध में मृतक के पिता गणेश महतो ने बताया कि घटनास्थल पर जब हम लोग पहुंचे तो परखच्चे उड़े स्कूटी एवं पिंटू का शव पड़ा था। बड़कागांव पुलिस पहुंचकर शव को उठाने का प्रयास किया। लेकिन दुर्घटना का कारण जानने के लिए हम लोग शव नहीं उठाने दिए।

ग्रामीणों के मदद से जब एनटीपीसी के अधीन कोनी मोड पर स्थित बीजीआर कंपनी का सीसी टीवी देखा गया तो 7:04 बजे शाम पर पिंटू स्कूटी से एक दोस्त के साथ पार किया। तब हम लोग को पता चला की जो दोस्त बैठा था वह बादम का रहने वाला है। बिहारी अपने भाई को बुलाकर इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। ट्रैक्टर को वहां से हटा लिया गया था। शायद मेरे पुत्र को भी इलाज के लिए ले जाया जाता तो बच सकता था। पिता गणेश महतो ने बताया कि उक्त ट्रैक्टर पास के दुकान में डीजल भरवा रहा था। पूर्व में उक्त घटना कंपनी की गाड़ी की टक्कर से हो जाने को मामला को मोड़ा जा रहा था। लेकिन घायल बिहारी को पूछे जाने के बाद बताया कि हम लोग ट्रैक्टर से टकराए हैं। सड़क जाम को दिन के लगभग 12:00 बजे हटा लिया गया एवं शव को पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया गया।

घटनास्थल पर बड़कागांव मध्य जिला परिषद सदस्य सुनीता देवी, गोंदलपुरा पंचायत के मुखिया बासुदेव यादव, पूर्व प्रमुख सह पूर्व जिला परिषद सदस्य टुकेश्वर प्रसाद, बादम पंचायत के पूर्व मुखिया दीपक दास, पूर्व मुखिया भीखन महतो, पूर्व मुखिया श्रीकांत निराला, पूर्व पंचायत समिति सदस्य उपेंद्र कुमार, मु्द्देसर खान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष एवं प्रबुद्ध लोग शामिल थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *