• Sun. Apr 12th, 2026

बहरागोड़ा : मधुआबेड़ा गांव में हरिनाम संकीर्तन में हजारों की संख्या में श्रद्धालु महाप्रसाद ग्रहण

admin's avatar

Byadmin

Apr 8, 2026
crescent ad

 

बहरागोड़ा प्रखण्ड के मधुआबेड़ा गाँव में हरिनाम संकीर्तन में दुसरे दिन मंगलवार से मण्डप परिसर में भक्तों जनसैलाब उमड़ा.श्रद्धालु भक्ति की सागर में डुबकी लगा रहे हैं. दूर दराज क्षेत्र से आये श्रद्धालुओं ने राधा

के दर्शन व आराधना कर हरिनाम संकीर्तन का श्रवण किया. मंदिर परिसर में हर तरफ राधे-राधे व हरे कृष्ण हरे राम के जयकारों की गूंज सुनायी दे रही है. लोगों ने भगवान राधा-कृष्ण की पूजा-अर्चना कर

परिवार की सुख-शांति की कामना की.झारखंड व बंगाल की कीर्तन मंडलियां भाग ले रही हैं. हर मंडली दो-दो घंटे तक कीर्तन कर रही है. मंगलवार सुबह से नन स्टॉप कीर्तन जारी है.

भंडारे में हजारों श्रद्धालु कर रहे प्रसाद ग्रहण

आयोजन कमेटी प्रतिदिन मण्डप परिसर के समीप सुबह,दोपहर एवं रात्रि भंडारा की व्यवस्था की गयी है. हजारों की संख्या में श्रद्धालु महाप्रसाद ग्रहण कर रहे हैं. दोपहर को राधा कृष्ण को अन्न भोग लगाने के बाद भंडारा शुरू हुआ.संकीर्त्तन के सफल करने में सभी कमेटी की सदस्य उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *