
नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड अंतर्गत बसड़ीहा पैक्स से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी दीपक तिवारी ने क्षेत्र के मतदाताओं से समर्थन और आशीर्वाद देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यदि जनता उन्हें सेवा का अवसर देती है तो वे पैक्स को पारदर्शी और बेहतर तरीके से संचालित करने का काम करेंगे। दीपक तिवारी ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

उन्होंने कहा कि पैक्स के माध्यम से किसानों को समय पर खाद, बीज और अन्य कृषि सुविधाएं उपलब्ध कराना आवश्यक है, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही धान खरीद, भुगतान और अन्य योजनाओं को भी पूरी पारदर्शिता के साथ लागू करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पैक्स केवल एक संस्था नहीं बल्कि किसानों की आर्थिक मजबूती का आधार है। इसलिए जरूरत है कि पैक्स को मजबूत बनाया जाए
और किसानों को उसका पूरा लाभ मिले। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यदि उन्हें अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलती है तो वे ईमानदारी और निष्ठा के साथ क्षेत्र के किसानों और पैक्स सदस्यों की सेवा और भी बेहतर करेंगे। दीपक तिवारी ने क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे उन्हें अपना आशीर्वाद और समर्थन दें, ताकि वे पैक्स को विकास की नई दिशा दे सकें और किसानों की आवाज को मजबूती से उठा सकें। इस दौरान उनके समर्थकों ने भी क्षेत्र में जनसंपर्क कर लोगों से समर्थन देने की अपील की।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
