• Sun. Mar 8th, 2026

बसड़ीहा पैक्स अध्यक्ष पद के लिए दीपक तिवारी ने किया नामांकन दाखिल

admin's avatar

Byadmin

Mar 7, 2026

 

नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर प्रखंड के बसड़ीहा पैक्स से अध्यक्ष पद के लिए दीपक तिवारी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान उनके समर्थकों में खासा उत्साह देखा गया। बड़ी संख्या में समर्थक उनके साथ प्रखंड कार्यालय पहुंचे और उनका फूल-माला पहनाकर स्वागत किया।

इस मौके पर दीपक तिवारी ने कहा कि अगर उन्हें बसड़ीहा पैक्स के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलती है तो वे किसानों के हित में और भी बेहतर काम करेंगे और पैक्स के

माध्यम से मिलने वाली सभी सुविधाओं को पारदर्शी तरीके से किसानों तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि पैक्स किसानों के लिए महत्वपूर्ण संस्था है और इसे और मजबूत बनाने की जरूरत है।

नामांकन के दौरान समर्थकों ने दीपक तिवारी के पक्ष में नारे भी लगाए। पूरे क्षेत्र में चुनाव को लेकर माहौल गर्म होता जा रहा है और विभिन्न उम्मीदवार अपनी-अपनी दावेदारी मजबूत करने में जुटे हैं। इस अवसर पर उनके साथ कई स्थानीय ग्रामीण, समर्थक और गणमान्य लोग मौजूद रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *