
पुटकी(धनबाद)15 वें वित्त आयोग के अंतर्गत धनबाद प्रखंड अंतर्गत बरडुभी ग्राम के सार्वजनिक स्थल शिव मंदिर के प्रांगण में बोरिंग कर सोलर आधारित जल मीनार अधिष्ठापन कार्य का उदघाटन श्रीमती कुमारी रूपा माननीय सदस्य जिला परिषद धनबाद क्षेत्र संख्या 22 के कर कमलों द्वारा दिनांक 18/12/2025 को संपन्न हुआ। इस दौरान माननीय सदस्य श्रीमती रूपा ने कहा कि मेरे क्षेत्र में जहां भी पानी की समस्या है उसे हर संभव दूर करना हमारी पहली प्राथमिकता है। इसके लिए मैं

अपने जिला परिषद के स्तर से हर पंचायत में चापा नल और सोलर रहित जलमीनार का निर्माण करवा रही हूं।जिससे मेरे क्ष्रेत्र के जनता को पानी की समस्या से निजात मिल सके। इस सोच से मैन जनता को आवगत कराया है। उन्होंने कहा कि यहां से सूर्य नारायन जी के द्वारा मुझे एक आवेदन प्राप्त हुआ था जिसके आलोक में आज यहां बरडुभी में जलमीनार का निर्माण किया गया है।

उन्होंने कहा कि जिला परिषद में वर्तमान में जो योजनाएं चल रही है जिसमे सात पंचायत में उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण करना है उसके लिए टेंडर भी हो चुका है और उसे एक एक कर शिलान्यास होना है। इसके अलावे बरडूभी,समशिखरा,अर्लगढिया,मुनीडीह धोखरा में भी उपस्वास्थ्य केंद्र का निर्माण होना है। और भी कुछ योजनाएं है जिसमे सामुदायिक भवन का निर्माण होना है। दमोदरपुर में शेड का निर्माण, पेवर ब्लॉक आदि लगाने की सारी योजना है। और शिक्षा के क्षेत्र में जहां स्कूल की स्थिति ठीक नही है।
भवन जर्जर है वहां पर मेरे प्रयास से पेटिया पंचायत के जरमा प्राथमिक विद्यालय में डीसी साहब के द्वारा एक निरीक्षण टीम भेजा गया था और जल्द ही निर्माण का कार्य आरंभ होने वाला है।
मौके पर सर्वश्री सूर्य नारायण सिंह, रेणुका सिंह बर डुभी पंचायत समिति सदस्य सह पूर्व उप मुखिया,दुनियां लाल सिंह,सत्यम कुमार सिंह,कार्तिक सिंह,शिवराम सिंह,आजाद सिंह,शत्रुध्न कुमार सिंह,इत्यादि उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
