• Mon. Mar 2nd, 2026

बरई की टीम बना विजेता व परसाबेड़ा की टीम हुआ उपविजेता 

admin's avatar

Byadmin

Mar 1, 2026

 

 

नावाडीह, तुलसी प्रसाद का रिपोर्ट

नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट स्थित गोनियाटो पंचायत के ग्रामीण स्टेडियम गोसाई टोंगरी में युवा विकास क्लब एवं ग्राम विकास समिति गोनियाटो की ओर से आयोजित दो दिवसीय 17वां स्व शिवनारायण कुमार महतो मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका फाइनल मैच युवा क्लब परसाबेड़ा बनाम युवा विकास क्लब बरई के बीच खेला गया |

मैच का उद्धघाटन युवा आजसू के राज्य संयोजक टिकैत कुमार महतो समाजसेवी टेकलाल महतो मुखिया प्रतिनिधि रामकुमार मरांडी ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया फाइनल मैच पहले टॉस जीतकर बरई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर पर 7 विकेट खोकर 96 रन बनाए जबावी पारी खेलते हुए परसाबेड़ा के टिम ने 6 विकेट खोकर 77 रन बनाकर उपविजेता बना जबकि 16 रन से बरई की टीम विजेता बना |

इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष काजल उर्फ तुलसी कुमार महतो उपाध्यक्ष शैलेश कुमार सचिव बीरेंद्र कुमार महतो कोषाध्यक्ष अशोक तुरी उपसचिव होरिल महतो टिंकू कुमार अजय नायक मैच संचालक दिनेश कुमार महतो दिलीप मरांडी कपिल तुरी गणपत महतो जितेंद्र मुर्मू महेंद्र महतो कपिल तुरी जितेंद्र महतो विकी कुमार सचिन कुमार आजाद कुमार आदि लोग उपस्थित थे |


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *