• Wed. Feb 11th, 2026

बड़कागांव: सेहदा गांव में खुलेआम कोयले का अवैध डंप, विभागीय चुप्पी पर उठा सवाल।

admin's avatar

Byadmin

Feb 10, 2026

 

पंकज ठाकुर

बड़कागांव। हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र के गोंदलपुरा पंचायत स्थित सेहदा गांव में खुलेआम कोयले का अवैध डंप किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव के आसपास रोजाना ट्रैक्टर और भारी वाहनों से बड़े पैमाने पर कोयले की ढुलाई और भंडारण किया जा रहा है। दिनदहाड़े हो रही इस अवैध गतिविधि के बावजूद फॉरेस्ट विभाग, पुलिस विभाग और माइनिंग विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कोयला माफिया लगातार सक्रिय हैं और प्रशासन की चुप्पी से इनके हौसले और बुलंद हो रहे हैं। जानकारी मिलने के बावजूद फॉरेस्ट अधिकारियों ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है, जबकि पुलिस विभाग की उदासीनता भी सवाल खड़े करती है। ग्रामीणों का आरोप है कि अवैध डंपिंग से सरकारी राजस्व को भारी नुकसान पहुंच रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग इस मामले को नजरअंदाज कर रहे हैं।

ग्रामीणों ने इस अवैध कारोबार पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने सख्त कार्रवाई नहीं की, तो यह क्षेत्र पूरी तरह से कोयला माफिया के नियंत्रण में चला जाएगा। उन्होंने उच्च अधिकारियों से मामले की जांच कर कोयला तस्करों और इस अवैध गतिविधि में शामिल लोगों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

सेहदा गांव में हो रहा यह कोयला डंपिंग प्रशासनिक लापरवाही और विभागीय निष्क्रियता का बड़ा उदाहरण बनकर उभर रहा है। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन कब तक इस गंभीर मामले पर संज्ञान लेता है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *