• Mon. Mar 2nd, 2026

बड़कागांव थाना में होली को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न

admin's avatar

Byadmin

Mar 1, 2026

 

 

पंकज ठाकुर

बड़कागांव। बड़कागांव क्षेत्र में शांतिपूर्वक होली एवं रामनवमी मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक की गई जिसकी अध्यक्षता अंचला अधिकारी मनोज कुमार एवं संचालन पत्रकार नरेश कुमार ने किया। लोगों ने बारी-बारी से अपनी बातों को रखा जिसमें सबसे अधिक होली को ही लेकर बातें हुई।

थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता ने लोगों से कहा कि होली को भाईचारगी के साथ मनाए आसपास पड़ोस के लोगों को भी होली में सहयोग करें। पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ने कहा कि नशे के कारण लोग आपस में लड़ बैठते हैं इसलिए त्यौहार में कृपया नशे से दूर रहें ताकि आप परिवार के साथ शांतिपूर्वक होली मना सके। अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि होली में हुड़दंगी करने से बचे मारपीट से दूर रहें।

कहीं भी कुछ गड़बड़ी हो तो तुरंत प्रशासन को जानकारी दें ,कानून को हाथ में न ले।शांति समिति बैठक में लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।मौके पर उपस्थित लोगों में मुख्य रूप से पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, प्रमुख फुलवा देवी, बीडीओ जितेंद्र कुमार मंडल,

अंचलाअधिकारी मनोज कुमार, जिप सदस्य सुनीता देवी, उप प्रमुख वचन देव कुमार ,पुलिस निरीक्षक ललित कुमार, थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि रंजीत कुमार, हाजी तबस्सुम, भाजपा मंडल अध्यक्ष शिव शंकर मेहता उर्फ शिबू, टुकेश्वर प्रसाद, विधानसभा सांसद मीडिया प्रभारी उमेश दांगी, भीखन महतो, राजकुमार साहू, सोनू इराकी , मेवालाल नाग, के अलावा कई लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *