
पंकज ठाकुर

बड़कागांव।बड़कागांव प्रखंड के झामुमो कार्यकर्ताओं का होली मिलन समारोह नापोखुर्द पंचायत के मुरली पहाड़ परिसर में प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष सह राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संजीव बेदिया ने कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार के नेतृत्व में राज्य में तेजी से विकास हो रहा है। राज्य में विकास योजना की गंगा बह रही है। इसका लाभ बड़कागांव विधानसभा के लोग भी उठावें। मैं भी यहां विकास योजनाओं का जाल बिछाना चाहता हूं। कोई भी दल के लोग हो हमसे काम करवाने का सहयोग लेने का काम करें। मैं जाती पाती का राजनीतिक नहीं करता हूं। मैं बडकागांव विधानसभा में सांसद और विधायक से अधिक काम करना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि हरली में बन रहे डिग्री महाविद्यालय का विरोध होना दुर्भाग्यपूर्ण है। जब जमीन दान दी गई है तो उसका विरोध नहीं होना चाहिए।
लेकिन जो जमीन दान नहीं दिया गया है तो उसका किसानों को मुआवजा भी मिलनी चाहिए। लेकिन पूर्ण रूप से विरोध होना अनुचित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा कि भाईचारे से होली मानवें त्यौहार में लड़ाई झगड़ा नहीं करें। वही केंद्रीय सदस्य सोनाराम मांझी एवं संजय सिंह ने कहा कि 2026 से नए रंग उमंग के साथ क्षेत्र का विकास करने का हम सभी कार्यकर्ताओं को संकल्प लेना है।
4 अप्रैल को झारखंड मुक्ति मोर्चा की स्थापना दिवस को ऐतिहासिक बनाना है इसके लिए बड़कागांव विधानसभा से भारी संख्या में लोग झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। राज्य सरकार की योजना को जन-जन तक पहुंचाना है। मौके पर झामुमो केंद्रीय सदस्य सोनाराम मांझी, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह झारखंड श्रमिक संघ जिला सचिव संजय सिंह, झामुमो जिला संगठन सचिव हेमंत भुइयां ,
इंद्रदेव राम ,शंकर साव,दीपन साव, फलेंद्र गंझू ,चूरामन गंझू ,रामसागर महतो,बसंत ठाकुर ,सुरेश यादव रामचंद्र भुइयां , रामचंद्र गंझू उर्फ रामू गंझू, हीरालाल मांझी,अनुज राम,प्रकाश सिंह, बिनोद बेदिया, संजय साव, कुलदीप साव, लालजीत साव, अंशु कुमार दांगी, शिबू महतो, संजय कुमार महतो, रोहित तुरी, आनंद कुमार कुशवाहा, विकास तुरी, टेकलाल महतो, राजेश हांसदा के अलावा दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
