• Thu. Feb 12th, 2026

बड़कागांव ज्वेलर्स दुकानदार से लूट एवं गोलाबारी के विरुद्ध में दुकान एवं बाजार पूरी तरह से रहा बंद।

admin's avatar

Byadmin

Feb 9, 2026

 

 

पंकज ठाकुर

बड़कागांव: 7 फरवरी मुख्य बाजार स्थित नंदिनी ज्वेलर्स में दिनदहाड़े आभूषण की लूट एवं गोलाबारी को लेकर बड़कागांव के सभी दुकान व बाजार बंद रहा। करोड़ों रुपए व्यापार का हुआ नुकसान। इसको लेकर स्वर्णकार संघ ने डेली मार्केट स्थित बार पेड़ के समीप बैठक की गई जिसमें लूट एवं गोलाबारी की घटना को लेकर थाने में आवेदन दिया गया जिसमें कहा गया

कि बड़कागांव व्यवसायी संघ विगत 7 फरवरी 2026 की घटना से क्षुब्ध होकर अपनी मांगों लेकर बाजार में बैठक की गई। जिसमें प्रशासन से निम्न प्रकार की मांगे रखी गई। जिसमें लिखा गया कि घटना में शामिल सभी अपराधियों को अविलंब गिरफ्तार किया जाए।

यदि इस घटना की अविलंब उद्वेदन एवं गिरफ्तारी नहीं हुई तो हम सभी व्यवसायी गण धरना एवं बंदी करेंगे। चौक चौराहे पर अविलंब सीसीटीवी कैमरे लगाया जाए तरह की घटना का फोटोज से किसी प्रकार के घटना का उद्वेदन करने में मदद मिलेगी। नो एंट्री का शक्ति से पालन किया जाए ताकि व्यवसाय, एंबुलेंस एवं विद्यार्थियों को आने जाने में आसानी हो।

प्रखंड प्रशासन एवं जिला प्रशासन से उपयुक्त मांगों को अग्रसर किया जाए ताकि व्यवसायिक गण धरना एवं आंदोलन को बाध्य न हो। इस आवेदन की प्रतिलिपि उपायुक्त, आरसी अधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, पुलिस निरीक्षक बड़कागांव को दिया गया। मौके पर पूर्व विधायक लोकनाथ महतो,

मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत कुमार, स्वर्णकार संघ अध्यक्ष रामसेवक सोनी, शशि कुमार मेहता, आदित्य साहू सोनी, मनोज गुप्ता, पारस कुमार सोनी, आशीष सोनी, इंग्लिश कुमार सोनी, पप्पू कुमार सोनी, गौतम वर्मा, रूपेश कुमार वर्मा, मुकेश वर्मा, विलास प्रसाद, आनंद सोनी, रामधनी विश्वकर्मा, विकास प्रसाद, मुरली प्रसाद सोनी, सहित अन्य लोग मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *