
नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर प्रखंड के बड़ेम थाना पुलिस ने फरार चल रहे एक अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार चिपकाने की कार्रवाई की। पुलिस ने थाना क्षेत्र के बारा तेतरिया गांव निवासी कमलेश सिंह के घर पर ढोल बजवाकर इश्तेहार चिपकाया और उसे शीघ्र आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी।

इस संबंध में थानाध्यक्ष अमरजीत चौधरी ने बताया कि न्यायालय के निर्देश पर फरार अभियुक्त कमलेश सिंह के विरुद्ध धारा 82 के तहत इश्तेहार की कार्रवाई की गई है। पुलिस टीम गांव पहुंची और विधिवत ढोल बजवाकर तथा मुनादी कराते हुए अभियुक्त के घर पर इश्तेहार चिपकाया गया,
ताकि उसे जल्द से जल्द न्यायालय या थाना में उपस्थित होने की सूचना दी जा सके।थानाध्यक्ष ने कहा कि यदि अभियुक्त निर्धारित समय के भीतर आत्मसमर्पण नहीं करता है तो उसके विरुद्ध आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें संपत्ति कुर्की की प्रक्रिया भी शामिल हो सकती है।
इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में एसआई सुनीता कुमारी सहित सशस्त्र बल के जवान मौजूद रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
