• Tue. Mar 10th, 2026

प्रयास’ कार्यक्रम के तहत कुदरसाई नव प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को घर से बुलाकर पहुंचाया गया स्कूल

admin's avatar

Byadmin

Mar 10, 2026

 

सरायकेला। सरायकेला प्रखंड अंतर्गत कुदरसाई नव प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को शिक्षा के प्रति जागरूकता और शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ‘प्रयास’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सोमवार सुबह 9:00 बजे विद्यालय प्रबंधन और सहायक अध्यापक श्री जनार्दन बेहरा ने कुदरसाई ग्राम के विभिन्न टोलों में घर-घर जाकर दस्तक दी। इस दौरान जो बच्चे समय पर विद्यालय नहीं पहुंच पाए थे, उन्हें शिक्षक जनार्दन बेहरा सर और टीम के सदस्यों ने व्यक्तिगत रूप से उनके घरों से बुलाकर पूरे उत्साह के साथ विद्यालय पहुंचाया।

इस अभियान के दौरान न केवल बच्चों को स्कूल लाया गया, बल्कि उनके अभिभावकों के साथ भी संवाद स्थापित किया गया। उन्हें नियमित रूप से बच्चों को विद्यालय भेजने और शिक्षा के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। शिक्षक श्री बेहरा ने बताया कि ‘प्रयास’ कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि गांव का कोई भी बच्चा शिक्षा की मुख्यधारा से वंचित न रहे।

शिक्षकों की इस सक्रियता के बाद विद्यालय परिसर में बच्चों की संख्या और उत्साह में भारी बढ़ोतरी देखी गई। ग्रामीणों ने भी शिक्षक श्री जनार्दन बेहरा तथा विद्यालय प्रबंधन की इस पहल की सराहना की है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *