• Thu. Apr 2nd, 2026

प्रखंड मुख्यालय कार्यालय परिसर से लोहे का मेन गेट चोरी,जांच में जुटी पुलिस

admin's avatar

Byadmin

Aug 31, 2025
crescent ad

 

crescent ad

नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर में इन दिनों चोरी की घटना में लगातार इजाफा हो रही है। लगातार हो रही चोरी से प्रखंड मुख्यालय में चर्चा का विषय बना हुआ है। वही प्रखंड मुख्यालय परिसर से चोरो ने लोहे के गेट चोरी कर ले गये। प्रखंड मुख्यालय में बेखौफ चोरी से लोगों की चिंता बढ़ गई है। बीते देर रात चोरी की घटना हुई।

अज्ञात चोरों ने प्रखंड मुख्यालय कार्यालय परिसर में रखे करीब 6 क्विंटल के लोहे के गेट की चोरी कर ली। प्रखंड मुख्यालय के दैनिक परिचारी चंद्रगढ गांव निवासी संतोष कुमार पिता स्वo बृहस्पत सिंह ने इस संबंध में नवीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें बताया कि कार्यालय का लोहे का मेन गेट, जिसका वजन लगभग 5-6 क्विंटल था, चोरी हो गया है। इस गेट की चौड़ाई लगभग 10 फीट और ऊंचाई लगभग 15 फीट थी।

गेट को प्रखंड कार्यालय के कैम्पस में रखा गया था, जहां से यह चोरी हो गया।इतना भारी गेट चोरी करने के लिए 7-8 व्यक्तियों और ट्रैक्टर या गाड़ी की आवश्यकता होगी, जो दर्शाता है कि यह एक संगठित चोरी है।गेट को निर्माण कार्य के दौरान हटाकर कैम्पस में रखा गया था, जहां से यह चोरी हो गया। मामले में नवीनगर थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने कहा कि मामले की जानकारी मिल गई है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।


There is no ads to display, Please add some
crescent ad
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *