
चक्रधरपुर। सोमवार को प्रखंड कार्यालय में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अंकित साहू की अध्यक्षता में शहरी क्षेत्र के जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानदारों एवं महिला समितियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने सभी डीलरों को समय पर राशन उठाव एवं निर्धारित तिथि पर वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।उन्होंने स्टॉक पंजी, वितरण रजिस्टर सहित सभी अभिलेखों को नियमित रूप से अद्यतन रखने पर विशेष जोर दिया।उन्होंने कहा कि राशन वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित डीलर के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही डीलरों से अपील की गई कि वितरण से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी समय रहते कार्यालय को उपलब्ध कराएं, ताकि उसका त्वरित समाधान किया जा सके।

बैठक में सहायक गोदाम प्रबंधक सोमा पुरती, कंप्यूटर ऑपरेटर ह्रदय शंकर महतो सहित डीलर्स प्रताप बर्मन, पुरन साव, अशोक दास, दुर्गा ठाकुर, धीरज ठाकुर, सुनील देव ठाकुर, लांगो माझी, मो. हसननुर, राजेश गुप्ता, प्रकाश गुप्ता एवं संजय वर्मन,कमल महेश्वरी, राजेन्द्र लाल गुप्ता व महिला समिति की सदस्य उपस्थित रहीं।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
