
चाईबासा : सदर अस्पताल , चाईबासा के बीएसएनएल ऑफिस साईड के गेट को बंद कर दिए जाने से हो रही असुविधाओं पर संज्ञान लेते हुए जनहित में प०सिंहभूम जिला के कांग्रेस प्रवक्ता सह सामाजिक कार्यकर्ता

त्रिशानु राय ने गुरुवार को उपायुक्त चंदन कुमार से मुलाकात कर वस्तु स्थिति से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा है। उपायुक्त को सौंपे ज्ञापन में त्रिशानु राय ने कहा कि सदर अस्पताल ,

चाईबासा के दूसरे गेट जो बस स्टैंड रोड में बीएसएनएल ऑफिस की ओर खुलता है उसे अचानक बंद कर दिए जाने के कारण अस्पताल में जाने वाले मरीजों और वहां भर्ती मरीजों के परिजनों एवं तिमारदारों को बस स्टैंड और रेल्वे स्टेशन से अस्पताल जाने और आने के लिए काफी दूरी तय कर पूरा घूमकर मेन गेट से जाना पड़ रहा है, जिससे उन्हें काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है साथ ही बस स्टैंड रोड पर स्थित छोटे दुकानदारों को भी
ग्राहकों की कमी हो जाने से अपने व्यवसाय करने में काफी परेशानी हो रही है, खासकर फल विक्रेताओं, दूध, चाय, बिस्किट विक्रेताओं, दैनिक उपयोग की वस्तुओं के विक्रेताओं एवं छोटे छोटे होटल चलाने वालों के समक्ष ग्राहकों की कमी हो गई है क्योंकि मरीज एवं उनके परिजन इन्हीं दुकानदारों से अपनी जरूरतों का समान खरीदा करते थे। इस गेट की व्यवस्था पिछले काफी वर्षों से अस्तित्व में रही है और इसके रहने से हर किसी को काफी सुविधा होती थी लोग आना जाना कर लेते थे, त्रिशानु राय ने अनुरोध करते हुए कहा कि पूर्व की व्यवस्था को पुनः बहाल करते हुए सदर अस्पताल के इस गेट को फिर से खोल दिया जाय जिससे मरीजों, उनकेपरिजनों ,तिमारदारों,आमजनों की सुविधा के साथ साथ छोटे मोटे दुकानदारों को भी अपने व्यवसाय को चलाने में सुविधा हो सके। वहीं उपायुक्त चंदन कुमार ने त्रिशानु राय को आश्वस्त करते हुए कहा कि मामले पर यथोचित पहल की जाएगी ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
