• Fri. Feb 27th, 2026

पुलिस सप्ताह के तहत भुईया टोली व रविदास टोला में बच्चों को किया गया पुरस्कृत

admin's avatar

Byadmin

Feb 27, 2026

 

नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर प्रखंड के नरारी कला खुर्द थाना पुलिस द्वारा पुलिस सप्ताह कार्यक्रम के तहत थाना क्षेत्र के भुईया टोली एवं रविदास टोला में जागरूकता सह प्रोत्साहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों के बीच स्कूल बैग, रजिस्टर, कलम सहित अन्य शैक्षणिक सामग्री का वितरण कर उन्हें पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों ने बच्चों को पढ़ाई के प्रति प्रेरित करते हुए शिक्षा का महत्व समझाया।

साथ ही अभिभावकों से भी अपील की गई कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें और उनकी पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस सप्ताह का उद्देश्य केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि समाज के साथ सकारात्मक संबंध स्थापित करना भी है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव है और पुलिस समाज के हर वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आगे कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास एवं सहयोग की भावना मजबूत होती है। बच्चों के चेहरे पर मुस्कान देखकर पुलिसकर्मी भी उत्साहित नजर आए।

स्थानीय लोगों ने नरारी कला खुर्द थाना पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के सामाजिक कार्यक्रमों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है और जरूरतमंद बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहन मिलता है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *