• Sun. Feb 15th, 2026

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, समकालीन अभियान में चार वारंटी गिरफ्तार

admin's avatar

Byadmin

Feb 14, 2026

 

 

नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर थाना पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत थाना क्षेत्र में सघन छापेमारी कर चार फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया को मजबूत किया है। यह कार्रवाई नवीनगर थानाध्य्क्ष मृतंजय कुमार के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तार वारंटियों की पहचान पिन्टू सिंह, बबन सिंह (दोनों निवासी जैतिया सिमरी), तथा अभय कुमार और संतोष कुमार (दोनों निवासी बसन वीघा) के रूप में की गई है। इस अभियान का नेतृत्व थानाध्यक्ष मृतंजय कुमार ने किया।

उनके साथ एसआई सुमित कुमार, एसआई संजय कुमार, एसआई राजू कुमार एवं एसआई जितेंद्र कुमार सहित सशस्त्र बल की टीम शामिल रही। थानाध्यक्ष मृतंजय कुमार ने बताया कि समकालीन अभियान के दौरान न्यायालय से निर्गत वारंटों के निष्पादन हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है। फरार आरोपियों की धर-पकड़ के लिए थाना स्तर पर विशेष टीमों का गठन किया गया है,

ताकि कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रहे और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके। पुलिस ने सभी गिरफ्तार वारंटियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। साथ ही, उन्होंने स्पष्ट किया कि आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे और किसी भी कीमत पर अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *