• Fri. Mar 6th, 2026

पुराने थाना के समीप युवक ने अपने घर मे फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

admin's avatar

Byadmin

Nov 18, 2025

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

केन्दुआ:- केंदुआडीह थाना क्षेत्र अन्तर्गत पुराने थाना भवन के समीप स्थित जर्जर बीसीसीएल कालोनी में 21 वर्षीय युवक के अपने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान न्यू सब्जी मंडी निवासी सुमन कुमार साव, पिता राजेन्द्र साव के रूप में हुई है,

जो पेशे से मोबाइल दुकानदार था।घटना के सबंध में बताया जाता है कि सोमवार की रात सुमन अपने कुछ दोस्तों के साथ उसी जर्जर आवास में खाना-पीना कर रहा था। देर रात तक चली पार्टी के दौरान उसने अधिक मात्रा में शराब का सेवन किया था। नशे में होने के कारण वह वहीं सो गया, जबकि उसके दोस्त गण अपने घर लौट गए।वहीं अहले सुबह फांसी के फंदे से झूलता सुमन की लाश मिली।

घटना की सूचना पाकर केन्दुआडीह पुलिस मौके पर पहुँच त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक का शव को अपने कब्जे में कर अन्त्य परीक्षण के लिए शहीद शक्तिनाथ महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल धनबाद भेज जांच में जुट गई है।वहीं केन्दुआडीह थाना प्रभारी सह निरीक्षक प्रमोद पांडेय ने बताया कि मृतक शराब का आदि था,

इसके ऊपर काफी कर्ज था। बीते रात लगभग एक बजे अपने भईया भाभी से फोन कर पैसे का मांग किया था,पैसे नहीं देने पर उसके द्वारा अपने को मर जाने का धमकी दिया गया था।घटना की जांच की जा रही है,पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *