
रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

पुटकी। नीतीश विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष सह धनबाद जिला जदयू के जिला अध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह के नेतृत्व में बिहार के मुख्यमंत्री सह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नीतीश कुमार जी का जन्मदिन प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी रविवार 1फरवरी को धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उनके इस पावन जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं द्वारा केक काटा गया।

वहीं इस दौरान करकेंद स्थित गांधी ग्राम कुष्ठ कालोनी में सैकड़ो गरीब जरूरतमंदों को भोजन कराने के उपरांत उन्हें अंग वस्त्र प्रदान किया गया। एवं जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह ने बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के दीर्घायु होने का कामना किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव राजू कुमार सिंह, धनबाद नगर अध्यक्ष धनलाल दुबे, झरिया नगर अध्यक्ष अनिल सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुज कुमार, जिला महासचिव बैजू सिन्हा, महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पुष्पा पांडेय, युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बबलू मोदक, मनोज कुमार सिंह, उत्पल झा, जिला सचिव संजय कुमार डे, नमन भारती मुकेश कुमार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजय सिंह कुशवाहा, शंकर चौरसिया, लगन महतो, पुना सिन्हा आदि शामिल थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
