• Fri. Apr 3rd, 2026

पुटकी में खूनी संघर्ष: दो गुटों में जमकर चले ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे, थानेदार समेत कई पुलिसकर्मी घायल; इलाका पुलिस छावनी में तब्दील

admin's avatar

Byadmin

Jan 2, 2026
crescent ad

 

पुटकी/धनबाद: पुटकी थाना क्षेत्र के करकेन्द स्थित पासी धौड़ा और यादव खटाल पट्टी के बीच गुरुवार को पुरानी रंजिश खूनी संघर्ष में बदल गई। इस हिंसक झड़प में दोनों ओर से जमकर पत्थरबाजी और लाठी-डंडे चले, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थिति तब और बिगड़ गई जब उग्र भीड़ ने बीच-बचाव करने पहुंची पुलिस टीम पर भी हमला कर दिया।

 

रवि पासी की हालत नाजुक, SNMMCH रेफर

झड़प के दौरान रवि पासी नामक युवक पर जानलेवा हमला हुआ। उसके सिर, छाती और दोनों पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे धनबाद के एसएनएमएमसीएच (SNMMCH) रेफर कर दिया गया है।

आगजनी से बढ़ा तनाव

विवाद के दौरान यादव बस्ती में भी दो पक्ष आपस में भिड़ गए। आक्रोश में आकर उपद्रवियों ने एक घर के बाहर रखे बिचाली (पुआल) में आग लगा दी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पास का एक घर भी इसकी चपेट में आकर आंशिक रूप से जल गया।

पुलिस पर हमला: थाना प्रभारी और एसआई घायल

घटना की सूचना मिलते ही पुटकी पुलिस मौके पर पहुंची। जब पुलिस ने उपद्रवियों को रोकने का प्रयास किया, तो भीड़ ने पुलिस पर ही पथराव शुरू कर दिया। इस हमले में पुटकी थाना प्रभारी वक्कार हुसैन को ईंट लगी है, जबकि एसआई मदन चौधरी को गंभीर चोटें आई हैं।

भारी पुलिस बल तैनात

मामले की गंभीरता को देखते हुए केंदुआडीह, लोयाबाद, भागाबांध, मुनीडीह, धनसार और बोरगढ़ ओपी समेत कई थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। वर्तमान में पूरा करकेन्द इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो चुका है। हालांकि माहौल अब नियंत्रण में बताया जा रहा है, लेकिन तनाव बरकरार है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *