
पुटकी। ग्रामीण एकता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष रंजीत सिंह उर्फ बबलू सिंह ने बीसीसीएल के सीएमडी को पत्र लिख कर कहा है कि पीबी एरिया के अंतर्गत गोपालीचक नंबर-2,खैरा,बरारी कोक,बलिहारी, व पुटकी क्षेत्र में आउटसोर्सिंग कंपनियों द्वारा खनन के दौरान की जा रही ओबी कटिंग से लगातार उड़ रही धूल-से फैलते प्रदूषण पर अभिलंब रोक लगाने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में दिन-रात उड़ती धूल के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी,आंखों में जलन और विभिन्न बीमारियों की आशंका से चिंतित हैं। इस गंभीर समस्या का मुख्य कारण आउटसोर्सिंग कंपनियां ओबी कटिंग कर रही हैं,जिससे पूरे इलाके में 24 घंटे धूल- का गुबार छाया रहता है।

हालात ऐसे हो गए हैं कि घरों के भीतर रखे खाने-पीने के सामान, कपड़े और यहां तक कि पीने के पानी पर भी धूल की मोटी परत जम जाती है। बच्चे, बुजुर्ग और बीमार लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। वहीं आसपास के पेड़-पौधे जो की लोगों के जीवन रक्षक हेतु ऑक्सीजन देता है उन्हें पेड़ पौधे पर इतना घुल गर्दा बैठ गया है जो स्वयं ही अपनी अस्तित्व को बचाने हेतु ऑक्सीजन खोज रहे हैं,पर्यावरण पर भी नकारात्मक असर पड़ रहा है।
मंच के अध्यक्ष बबलू सिंह ने अपने पत्र में कहा कि नियम के अनुसार ओबी कटिंग के समय पर्याप्त मात्रा में पानी छिड़काव करना है और कोयला परिवहन के दौरान नियमित रूप से पानी का छिड़काव किया जाना चाहिए,ताकि धूल को नियंत्रित किया जा सके। लेकिन कंपनियों द्वारा इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। यहां तक कि बीसीसीएल की ओर से ओबी स्थल तक पानी की पाइपलाइन की व्यवस्था तक नहीं की गई है।
मंच के अध्यक्ष श्री सिंह ने बीसीसीएल प्रबंधन व जिला प्रशाशन से मांग की है कि जल्द से जल्द प्रभावी कदम उठाकर आउटसोर्सिंग कंपनियों के खनन से उड़ते धूल पर नियंत्रण किया जाए, अन्यथा हमारी संस्था के द्वारा चरणबद्ध आंदोलन करते हुए आउटसोर्सिंग कंपनी का चक्का जाम करने को बाध्य होगी जिसकी सारी जवाब दे ही आउटसोर्सिंग कंपनी और बीसीसीएल प्रबंधन की होगी। ताकि क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सके और उनका जीवन सुरक्षित रह सके।
मंच ने चेतावनी दी है कि यदि समस्या का समाधान जल्द नहीं हुआ तो ग्रामीणों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। विदित हो कि आश्चर्यजनक रूप से उत्पन्न भयानक काली धुल के आंधी से उक्त क्षेत्र में स्थापित सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले अबोध छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी हो रही है
तथा वे अबोध बच्चे कम उम्र में ही विभिन्न प्रकार के बिमारियों से ग्रसित हो रहे हैं गोपालीचक 2 नंबर एवं पुटकी 17 नंबर में कार्यरत आउटसोर्सिंग कम्पनियों के क्रिया-कलापों एवं नियमविरूद्ध कार्य करने से दो व्यक्तियों की जान तक जा चुकी है। मंच ने आवेदन की प्रतिलिपि खान सुरक्षा निदेशक,डीजीएमएस धनबाद,क्षेत्रिय पदाधिकारी,प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड,धनबाद,उपायुक्त धनबाद, जीएम पीबी एरिया, एसएसपी धनबाद को भी प्रेषित की हैं।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
