
झरिया : धनबाद के नवनिर्वाचित महापौर संजीव सिंह ने पदभार संभालते ही अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन शुरू कर दिया। अपने कार्यकाल के पहले ही दिन उन्होंने झरिया क्षेत्र के ऐतिहासिक राजा तालाब सहित विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने नगर निगम के अधिकारियों को साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उनके साथ झरिया की विधायक रागिनी सिंह भी मौजूद रहीं और दोनों ने मिलकर छठ घाटों की तैयारियों का जायजा लिया।

चैत छठ पूजा को ध्यान में रखते हुए महापौर और विधायक ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि छठ व्रतियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने विशेष रूप से घाटों की सफाई, जल निकासी और सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान देने को कहा।
महापौर संजीव सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि राजा तालाब, आनंद भवन तालाब सहित सभी प्रमुख छठ घाटों पर पूजा संपन्न होनी है। इसके लिए नगर निगम की टीम पूरी तरह सक्रिय है और प्राथमिकता के आधार पर घाटों की समुचित सफाई कराई जा रही है।
उन्होंने यह भी कहा कि जिन स्थानों पर जलजमाव की समस्या है, उसे जल्द से जल्द दूर किया जाएगा। यह समस्या पुरानी है, लेकिन अब इसके समाधान के लिए निगम की एक विशेष टीम गठित की जाएगी ताकि लोगों को राहत मिल सके।
इस अवसर पर सहायक नगर आयुक्त प्रश्नुण कौशिक , सहायक नगर आयुक्त सन्नी कुमार , सिटी मैनेजर विकाश मंडल , सुपरवाइजर सागर गुप्ता,अमित पांडे, सुनील राउत, जे ई दीपक पंडित , संतोष सिंह, अखिलेश सिंह, संतोष साव , अरविन्द यादव , संजय यादव , पंकज सिंह, गुड्डू सिंह , पिंटू सिंह समेत कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
