• Sun. Feb 15th, 2026

पतलबाड़ी की बेटी पूजा दे ने JPSC परीक्षा में 188वीं रैंक हासिल कर किया नाम रोशन

admin's avatar

Byadmin

Jul 27, 2025

 

पंचेत: पतलबाड़ी की निवासी पूजा दे ने झारखंड प्रशासनिक सेवा (JPSC) परीक्षा 2025 में 188वीं रैंक हासिल कर अपने परिवार के साथ-साथ अपने विद्यालय का भी नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर शुभकामनाएँ देने के लिए वैली पब्लिक स्कूल, पतलबाड़ी के शिक्षक-शिक्षिकाएं और 10वीं व 12वीं के छात्र उनके घर पहुँचे।

 

स्कूल के स्टाफ ने पूजा को अंग वस्त्र और बुके देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय के उप-प्राचार्य श्री विक्रम प्रमाणिक ने बताया कि पूजा उनके विद्यालय की एक मेधावी छात्रा थी। उन्होंने कहा कि पूजा शुरू से ही पढ़ाई में तेज़ थीं, जिसका परिणाम आज सबके सामने है।

 

पूजा ने अपनी सफलता की कहानी बताते हुए कहा कि परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के बावजूद उन्होंने कभी हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर अपनी पढ़ाई जारी रखी और आज इस मुकाम तक पहुँची हैं। पूजा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और विद्यालय को दिया।

 

शिक्षा ग्रहण कर रही अन्य बच्चियों को प्रेरित करते हुए पूजा ने कहा कि सफलता एक दिन में नहीं मिलती, लेकिन अगर लगन सच्ची हो तो एक दिन सफलता अवश्य मिलती है। उन्होंने यह भी बताया कि सफलता पाने के लिए 12 से 15 घंटे पढ़ने की ज़रूरत नहीं है, बल्कि मन लगाकर 5 घंटे पढ़ना ही काफी है।

 

पूजा ने अपनी भविष्य की योजनाओं के बारे में बताया कि वह लड़कियों की पढ़ाई के लिए कुछ करना चाहती हैं, ताकि लड़कियाँ और भी आगे बढ़ सकें।

 

 


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *