
सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र के मुरू गांव में एक इट भट्ठे पर बुधवार को एक युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मुरू गांव निवासी खितिश महतो के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, खितिश इट भट्ठे पर रखवाली का काम करते थे और रात को वहीं ही गुजारते थे। पुलिस को सूचना मिलते ही नीमडीह थाने की टीम घटनास्थल पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में शव के पास कोई संदिग्ध वस्तु या हथियार नहीं मिला, लेकिन मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस गहन छानबीन में जुट गई है।

परिजनों ने बताया कि खितिश की उम्र करीब 35 वर्ष थी। वे परिवार का एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। रात को वे भट्ठे पर ही सोते थे, लेकिन सुबह जब वे नहीं दिखे तो ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की। भट्ठे पर पहुंचने पर उनका शव मिला। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सजा दिलाने की मांग की है। फिलहाल, पुलिस हत्या, आत्महत्या या अन्य कारणों की आशंका से सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

आसपास के लोगों से पूछताछ भी जारी है।इस घटना ने ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में चल रहे अवैध इट भट्ठों के मुद्दे को फिर से उजागर कर दिया है। सूत्रों के अनुसार, प्रदूषण विभाग की लापरवाही से बंगला ईट भट्ठे और चिमनी वाले भट्ठे अवैध रूप से धड़ल्ले से चल रहे हैं। इनसे वन क्षेत्र और पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है।
जिला पदाधिकारी और अंचल अधिकारियों की अनदेखी के कारण यह अवस्था बनी हुई है। इन भट्ठों से न केवल मानव जीवन प्रभावित हो रहा, बल्कि सरकारी लगान का भी भारी नुकसान हो रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह उच्च स्तरीय जांच का विषय है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अवैध भट्ठों पर कार्रवाई की मांग की है, ताकि ऐसी घटनाओं पर अंकुश लग सके। पुलिस ने मामले में अब तक किसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की है, लेकिन जांच तेज कर दी गई है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
