
पुटकी।भारत कोकिंग कोल लिमिटेड की पीबी एरिया के कार्मिक अनुभाग में इन दिनों अधिकारी व लिपिकों की मनमानी काफी चरम है। जिससे श्रमिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।उपरोक्त के आलोक में 6 सितंबर शनिवार को एक दलित महिला का नियोजन का मामला को लेकर प्रेस कान्फ्रेंस किया गया।

जिसमे पीड़ित महिला गीता देवी द्वारा पत्रकारों को यह कहा गया कि उनके पति स्व० घनश्याम भुइयां जो कच्छी बलिहारी10/12 पिट में कार्यरत थे सन 2019 में उनकी मृत्यु हो गई है और अनुकम्पा के आधार पर मिलने वाली नियोजन संबंधित सारा कागजात कार्यालय में जमा किया जा चुका है और पांच वर्ष बीत गए न उन्हें कोई पैसे प्रदान कीए गए और न ही नियोजन मिली।महिला गीता देवी ने कार्यालय प्रबंधन एवं लिपिक महेंद्र पासवान और गजाधर बाबु पर आरोप लगाते हुए कहा है कि इनके द्वारा जो भी आवश्यक कागजात की मांग की गई सभी जमा कर चुकी हूं इसके बावजूद भी मुझे टहला या जा रहा है

पूछे जाने पर कहते है कि कागजात महाप्रबंधक के पास है।नियोजन नही मिलने से मैं सपरिवार भुखमरी के कगार से गुजर रही हूं।यह पूछे जाने पर की आप के आगे की रणनीति क्या है।इसपर महिला ने बताई की अब यदि चंद दिनों में मुझे नियोजन या कोई पैसा कंपनी से नही मिली तो मैं सपरिवार क्षेत्रीय कार्यालय में अपने प्राण त्यागने को बाध्य हो जाऊंगी जिसकी सारी जबाबदेही क्षेत्रीय प्रबंधन की होगी।
वहीं इस मामले को लेकर एटक के क्षेत्रीय सचिव रघुनाथ प्रसाद ने बताया कि मैं मजदूर प्रतिनिधि होने के नाते इस पीड़ित महिला गीता देवी का पहल कर रहा हूँ और देख रहा हूँ कि पीबी क्ष्रेत्र में लिपिकों की समानांतर सरकार चल रही है जिससे मजदूर वर्ग का कोई कार्य समय पर नही हो पाता है यदि कथित महिला को न्याय नही मिली तो एटक के बैनर तले वे चरणबद्ध आंदोलन करेंगे और मामले को दिल्ली के सांसद भवन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
