
नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

औरंगाबाद जिला के कुटुम्बा थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव के समीप गुरूवार को बसड़ीहा कैनाल छोटकी नहर से एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। शव को नहर में फंसा हुआ स्थानीय ग्रामीणों ने देखा, जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना कुटुम्बा थाना को दी।

जिसके बाद सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष इमरान आलम के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकाला। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार नहर में पानी का प्रवाह तेज होने के कारण शव किसी अन्य स्थान से बहकर यहां तक पहुंचा और फंस गया।प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है
कि महिला की मौत दो से तीन दिन पूर्व ही हुई होगी।समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। इसकी जानकारी देते हुए कुटुम्बा थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। वही इधर, घटना के बाद से इलाकों में चर्चा का माहौल है और लोग शव की पहचान को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं। पुलिस आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है, ताकि मृतका की पहचान हो सके मामले की जांच जारी है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
