
नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर नगर पंचायत क्षेत्र के मंगल बाजार स्थित महाबीर मंदिर प्रांगण में महाबीर सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित श्री रामनवमी पूजा महोत्सव के तहत महा आरती का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में स्थापित रामदरबार की आकर्षक प्रतिमा के समक्ष श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

कार्यक्रम में नवीनगर के विधायक चेतन आनंद एवं डॉक्टर आयुषी सिंह तोमर ने विधिवत भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण एवं भगवान हनुमान की आरती उतारी।आरती के दौरान पूरा वातावरण भक्ति गीतों और जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने “जय श्रीराम” के उद्घोष के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया। महा आरती से पूर्व पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से आकर्षक रूप से सजाया गया था, जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। वही समिति द्वारा अतिथियों को अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
आयोजन समिति के अध्यक्ष छेदी लाल कांसयकार ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामनवमी महोत्सव को भव्य रूप से मनाया जा रहा है, जिसमें विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।इस अवसर पर नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि विपिन सिंह,वार्ड पार्षद अजय प्रसाद,विकास कुमार, स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया,
जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने भाग लिया।महाबीर सेवा समिति के अध्यक्ष छेदीलाल कांस्यकर,उपाध्यक्ष लखन प्रसाद सोनी,सचिव सुरेश सोनी,उप सचिव विनायक सोनी,कोषा अध्यक्ष नवीन कुमार,निगरानी सह निर्णायक जैनेन्द्र सिंह,प्रदीप सिंह समेत सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित आयोजन के लिए प्रशासन का भी सहयोग रहा।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
