
नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर नगर पंचायत द्वारा शहर में प्रतिबंधित एवं अवैध प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाने को लेकर सघन अभियान चलाया गया। यह अभियान नगर पंचायत क्षेत्र के न्यू एरिया, मंगल बाजार और मस्जिद गली सहित अन्य व्यस्त इलाकों में चलाया गया।

अभियान का नेतृत्व स्वच्छता प्रबंधक सौम्या द्विवेदी ने किया, जिसमें नगर पंचायत के अन्य कर्मचारी एवं पुलिस बल भी मौजूद रहे। अभियान के दौरान दुकानों की सघन जांच की गई, जिसमें कई दुकानों पर प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग और अन्य प्लास्टिक सामग्री का उपयोग करते हुए पाया गया।
नियमों का उल्लंघन करने वाले कुछ दुकानदारों पर जुर्माना लगाया गया, जबकि अभियान की भनक लगते ही कई दुकानदारों ने प्लास्टिक सामग्री को छुपा लिया। टीम द्वारा दुकानदारों को स्पष्ट चेतावनी दी गई कि भविष्य में यदि प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग किया गया तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।स्वच्छता प्रबंधक सौम्या द्विवेदी ने बताया कि प्लास्टिक का अवैध उपयोग न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है। नगर पंचायत का उद्देश्य नबीनगर को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण के अनुकूल बनाना है।
इसके लिए लगातार ऐसे अभियान चलाए जाएंगे।उन्होंने दुकानदारों से अपील की कि वे कपड़े, कागज या जूट के थैलों का उपयोग करें और प्रतिबंधित प्लास्टिक से पूरी तरह दूरी बनाएं।
साथ ही आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील की गई कि वे बाजार जाते समय प्लास्टिक का इस्तेमाल न करें और स्वच्छता अभियान में भागीदार बनें। नगर पंचायत प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
