
नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर एक फरार अभियुक्त के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए उसके घर इश्तेहार चिपकाया है। यह कार्रवाई थाना क्षेत्र के फुटहरवा गांव में की गई। थानाध्यक्ष मृतंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि न्यायालय के आदेशानुसार फुटहरवा गांव निवासी बृजमोहन चौहान के घर इश्तेहार चिपकाया गया है। अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा है और बार-बार नोटिस तथा समन के बावजूद न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा था।

पुलिस के अनुसार, निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत अभियुक्त के घर और सार्वजनिक स्थान पर इश्तेहार चिपकाकर उसे न्यायालय में आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी गई है।
यदि तय समय-सीमा के भीतर अभियुक्त न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं होता है, तो उसके खिलाफ आगे कुर्की-जब्ती जैसी कठोर कार्रवाई की जाएगी।
थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि फरार अभियुक्तों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है और कानून से बचने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि फरार अभियुक्त से संबंधित कोई सूचना हो तो तुरंत थाना को सूचित करें, ताकि उसे शीघ्र गिरफ्तार किया जा सके।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
