• Tue. Apr 7th, 2026

नबीनगर के गजना धाम में सांस्कृतिक रंग, 8-9 अप्रैल को महोत्सव

admin's avatar

Byadmin

Apr 6, 2026
crescent ad

 

नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर प्रखंड के गजना धाम परिसर में आयोजित होने वाले दो दिवसीय गजना महोत्सव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस संबंध में जिला कला संस्कृति पदाधिकारी पप्पू राज एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण सिंह ने संयुक्त रूप से जानकारी

देते हुए बताया कि महोत्सव को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारी की गई है।उन्होंने बताया कि इस वर्ष महोत्सव स्थल पर विशेष रूप से जर्मन टेंट पंडाल लगाया गया है, जिससे कार्यक्रम की भव्यता और भी बढ़ेगी।

महोत्सव का शुभारंभ 8 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे मंच उद्घाटन के साथ किया जाएगा।पहले दिन मुख्य कलाकार भाभ्या पंडित की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रहेगी। इसके साथ ही स्थानीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के बीच पेंटिंग, मेहंदी एवं रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिससे बच्चों की प्रतिभा को मंच मिलेगा। वहीं महोत्सव के दूसरे दिन 9 अप्रैल 2026 को क्षेत्रीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

साथ ही अंडर-14 आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं के बीच कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिससे खेल प्रतिभाओं को भी प्रोत्साहन मिलेगा।महोत्सव की तैयारी और आयोजन में न्यास समिति गजना के अध्यक्ष अवध बिहारी दास, भिरगूनाथ सिंह, अरुण सिंह, अरुण मेहता, मिथलेश कुमार, शिक्षक धनंजय कुमार सिंह, मनीष कुमार सिंह, संजीव कुमार सिंह तथा नाजिर धीरेंद्र कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

प्रशासन और आयोजन समिति को उम्मीद है कि इस वर्ष गजना महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं दर्शक शामिल होंगे और यह आयोजन क्षेत्र के सांस्कृतिक उत्सव के रूप में एक नई पहचान बनाएगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *