• Thu. Mar 5th, 2026

नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी ने वृद्धाश्रम में मनाई होली, बुजुर्गों का लिया आशीर्वाद

admin's avatar

Byadmin

Mar 5, 2026

 

*सरायकेला* – सरायकेला नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने होली के पावन अवसर पर एक सराहनीय पहल की। उन्होंने इस वर्ष रंगों का त्योहार अपने परिवार के साथ वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों के बीच जाकर मनाया।

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मनोज चौधरी अपनी पत्नी और बच्चों के साथ वृद्धाश्रम पहुंचे। वहां उन्होंने बुजुर्गों को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। अध्यक्ष और उनके परिवार को अपने बीच पाकर बुजुर्गों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस दौरान वृद्धजनों ने उन्हें अपना आशीर्वाद दिया और उनकी हालिया जीत पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

 

उत्सव के साथ-साथ श्री चौधरी ने सामाजिक जिम्मेदारी भी निभाई। उन्होंने सभी बुजुर्गों के बीच मिठाइयां ,बिस्कुट, शीतल पेय वितरित किए। इसके बाद उन्होंने काफी समय तक बुजुर्गों के साथ बैठकर बातचीत की और आश्रम में उन्हें होने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी ली।

 

इस अवसर पर मनोज चौधरी ने भावुक होते हुए कहा, “वृद्धजनों की सेवा करना मैं अपना परम कर्तव्य मानता हूँ। ये हमारे समाज के मजबूत स्तंभ हैं और हमें सदैव इनका सम्मान करना चाहिए। मैं भविष्य में भी इनके कल्याण के लिए निरंतर प्रयास करता रहूंगा।”

इस कार्यक्रम के दौरान सरायकेला नगर अध्यक्ष के परिवार के साथ राजकुमार अग्रवाल, सत्यनारायण अग्रवाल, विशाल सेक्सेरिया, अनुराग अग्रवाल तथा कई अन्य समाजसेवी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने इस नेक कार्य में अपना सहयोग दिया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *