• Tue. Mar 24th, 2026

नगर पंचायत अंतर्गत विद्यालयों को संसाधन युक्त बनाने की तैयारी मनोज चौधरी ने की बैठक

admin's avatar

Byadmin

Mar 23, 2026

 

सरायकेला – नगर पंचायत कार्यालय में सोमवार को शिक्षा विभाग से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता नगर पंचायत के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि 25 मार्च 2026 को अपराह्न 3:00 बजे नगर पंचायत अंतर्गत सभी कोटि के कुल 13 विद्यालयों के प्रधानाध्यापक के साथ एक बैठक आयोजित की जाएगी। जिसमें सभी वार्डों के वार्ड पार्षद एवं अध्यक्ष उपाध्यक्ष प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रहेंगे

 

बैठक में निम्नलिखित विषयों पर चर्चा की जाएगी:

 

– सत प्रतिशत नामांकन

– स्कूल की बुनियादी सुविधाएं

– शिक्षकों की उपस्थिति

– एक अप्रैल को शिक्षक अभिभावक गोष्टी सह जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में नई कक्षा में प्रवेश करने के विषय

– शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने के लिए विस्तृत चर्चा

 

बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित थे

– उपाध्यक्ष अविनाश कवि

– प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सरायकेला श्री दिनेश कुमार दंडपाट

– नगर प्रबंधक सुमित सुमन

– प्रखंड के मध्यान भोजन योजना कोषाॅग के श्री राजाराम महतो


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *