• Sun. Mar 1st, 2026

धनबाद: सरस्वती मूर्ति विसर्जन को लेकर धनबाद पुलिस है सतर्क,बरीय अधिकारी बैठक कर जारी किया दिशा निर्देश

admin's avatar

Byadmin

Feb 7, 2022

धनबाद: हज़ारीबाग़ में हुई घटना की पुनरावृत्ति ना हो और किसी असमाजिक तत्व को कोई मौका ना मिले इसको लेकर सरस्वती पूजा प्रतिमा विसर्जन के लिए धनबाद पुलिस सतर्क है.

इस संदर्भ में विसर्जन को लेकर आला अधिकारियों ने बैठक की है. कई दिशा – निर्देश जारी किए हैं. डीएसपी हेड क्वार्टर अमर कुमार पाण्डेय ने बताया कि दिन में ही सरस्वती प्रतिमा विसर्जित किए जाने का निर्देश दिया गया है. साथ ही सभी थानों को एलर्ट किया गया है. जुलूस में पुलिस की मौजूदगी का आदेश दिया गया है.

चौक – चौराहों पर पुलिस की तैनाती की गई है. साथ ही बीडीओ, सीओ को भी अपने – अपने क्षेत्र में एलर्ट किया गया है. जिला बल के जवानों को भी एलर्ट पर रखा गया है. श्री पाण्डेयके अनुसार विसर्जन के दौरान डीजे पर पाबंदी लगाई गई है. डीजे पकड़े जाने पर डीजे को जब्त कर कानूनी कार्रवाई का निर्देश दिया गया है.

कोडरमा-हजारीबाग में तनाव : बात दें कि कोडरमा के मरकच्चो में रविवार, 6 दिसम्बर को प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो गुटों में झड़प से माहौल तनावपूर्ण है. इसी तरह हजारीबाग के बरही में झड़प में एक की मौत हो गई है. इसे लेकर कोडरमा, हजारीबाग, चतरा, गिरिडीह जिले में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है. साथ ही भारी संख्या में सुरक्षा बल की तैनाती की गई है.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *