• Fri. Feb 13th, 2026

धनबाद नगर निगम मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह को मिल रहा जबरदस्त जनसमर्थन

admin's avatar

Byadmin

Feb 9, 2026

 

धनबाद नगर निगम मेयर पद के प्रत्याशी संजीव सिंह को जनता का भरपूर सहयोग और समर्थन मिल रहा है। सुबह से लेकर देर शाम तक सिंह मेंशन में समर्थकों और आम नागरिकों का लगातार आना-जाना लगा रहा। लोगों की भारी भीड़ यह साफ संकेत दे रही है कि शहर की जनता ने इस बार विकास के नाम पर एकजुट होकर अपना मन बना लिया है।

शहर के विभिन्न इलाकों से पहुंचे नागरिकों ने संजीव सिंह के प्रति अपना विश्वास जताते हुए कहा कि वे उन्हें धनबाद के समग्र विकास के लिए एक मजबूत और अनुभवी नेतृत्व मानते हैं। लोगों ने खुलकर समर्थन देते हुए कहा कि अब धनबाद को ऐसे नेतृत्व की जरूरत है जो केवल वादे नहीं, बल्कि धरातल पर काम करे।

जनसंपर्क अभियान के दौरान भी संजीव सिंह को व्यापक समर्थन देखने को मिल रहा है। जगह-जगह जनता उनका गर्मजोशी से स्वागत कर रही है और विकास, स्वच्छता, सड़क, जलापूर्ति एवं नागरिक सुविधाओं को लेकर अपनी उम्मीदें साझा कर रही है।

जनता का कहना है कि धनबाद में विकास की नई धारा बहाने का संकल्प अब जन-जन का संकल्प बन चुका है, और इसी विश्वास के साथ वे संजीव सिंह को आगे बढ़ाने के लिए पूरी मजबूती से उनके साथ खड़े हैं।

लगातार मिल रहे इस जनसमर्थन से यह साफ है कि धनबाद की जनता बदलाव और विकास के रास्ते पर आगे बढ़ने का मन बना चुकी है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *