• Thu. Mar 5th, 2026

धनबाद का गर्व: इंडियन आइडल सीज़न 16 में चमक रहा है अभिषेक कुमार

admin's avatar

Byadmin

Dec 12, 2025

 

पत्रकार चंचल गोस्वामी

इंडियन आइडल सीज़न 16 के टॉप 16 कंटेस्टेंट बने धनबाद के होनहार गायक अभिषेक कुमार इन दिनों पूरे देश में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहे हैं।

अभिषेक कुमार के पिता, श्री अंजय साह जो चाट गुच्चुप का ठेला लगाते हैं और बहुत ही ज़्यादा कड़ी मेहनत से अपने पुत्र को एक मुकाम तक पहुचने में सक्षम रहे है और धनबाद शहर को गौरवांवित किया है।

आज असर्फी हॉस्पिटल लिमिटेड के CEO श्री हरेंद्र सिंह जी से मिले। उनके साथ अभिषेक के मामा श्री नीरज सांवरिया भी उपस्थित रहे।

श्री हरेंद्र सिंह ने अभिषेक की मेहनत और सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए अभिषेक कुमार के पिता श्री अंजय साह को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।

उन्होंने कहा:

“धनबाद के एक साधारण परिवार का बेटा राष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बना रहा है—यह पूरे क्षेत्र के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। अभिषेक जैसी प्रतिभाएँ हमारे समाज की असली पूँजी हैं।”

श्री हरेंद्र सिंह ने धनबाद और आस-पास के सभी लोगों से अपील की कि वे अभिषेक कुमार को अधिक से अधिक वोट देकर इंडियन आइडल में आगे बढ़ने में सहयोग दें।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *