
नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर प्रखंड के टंडवा थाना क्षेत्र के टंडवा पंचायत अंतर्गत टंडवा से बेनिगंजहर सहित कई गांवो को जोड़ने वाली सड़क खेमचनडीह गांव वार्ड नम्बर 9 के समीप पईन की बाढ़ के पानी के दबाव से करीब सौ मीटर तक ध्वस्त हो गयी है। सड़क के टूट जाने से उस पथ में आवागमन बाधित हो गया है।

उस क्षेत्र के कई गांवों के लोगों के समक्ष प्रखंड मुख्यालय आने के लिए अब लंबी दूरी तय करने की मजबूरी है। लाखों की लागत से दो वर्ष पूर्व ही मुख्यमंत्री ग्राम सम्पर्क योजना के तहत उक्त सड़क का निर्माण किया गया था। लेकिन लगातार बारिश के कारण यह सड़क कट गई है। जानकारी देते टंडवा पंचायत के पुर्व उप सरपंच सह वार्ड सदस्य अजय साहसी सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया।
जहां सड़क पर अधिक मिट्टी की जरूरत थी वहां पर्याप्त मिट्टी नही दिया गया। जहां पुल निर्माण होना था वहां पर पुल नहीं बनाया गया। उक्त सड़क पर फेवर ब्लॉक लगाया था। जिससे सड़क बारिश के पानी का दबाव झेल नहीं सकी और सौ मीटर तक टूट गई। सड़क टूटने से पांच हजार से अधिक की आबादी के समक्ष आवागमन की समस्या खड़ी हो गई है।
लोगो को टंडवा बाजार व प्रखंड मुख्यालय जाने के लिए लम्बी दुरी तय करनी पड़ती है।स्थानीय निवासियों के अनुसार इससे लोगों को रोजमर्रा के कामों के लिए आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने सड़क की तत्काल मरम्मत की मांग की है। उनका कहना है कि मरम्मत से आने-जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
