
पत्रकार चंचल गोस्वामी

बलियापुर । “नर सेवा ही नारायण सेवा है” के ध्येय को चरितार्थ करते हुए हरिओम सेवा संस्था ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है।

संस्था ने गंभीर बीमारियों से जूझ रही नन्हीं बच्ची राजनंदनी चक्रवर्ती के इलाज में सहयोग हेतु ₹12,000 की सहायता राशि प्रदान की है।
इलाज के लिए वेल्लोर जाएगी राजनंदनी
पिछले कुछ महीनों से विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से संघर्ष कर रही राजनंदनी चक्रवर्ती को बेहतर इलाज के लिए वेल्लोर (CMC) जाना है। संस्था के सदस्यों ने तत्परता दिखाते हुए बच्ची के रेल टिकट और वहां ठहरने की व्यवस्था के लिए यह राशि सौंपी है, ताकि इलाज में कोई बाधा न आए।
निजी खर्च से समाज सेवा की मिसाल
संस्था के मीडिया प्रभारी सह सिंदरी विधायक प्रतिनिधि शीतल दत्ता ने इस अवसर पर कहा कि पीड़ितों की सेवा तभी संभव हो पाती है जब संस्था के वरिष्ठ समाजसेवी और संस्थापक सदस्य विनोद सिंह जी का मार्गदर्शन और सहयोग मिलता है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि संस्था को कहीं बाहर से कोई फंड या किसी पूंजीपति से सहायता नहीं मिलती। संस्था के सभी सदस्य अपने निजी पॉकेट खर्च से पैसे बचाकर एक-दूसरे के सहयोग से पीड़ितों की मदद करते हैं।
इनका रहा सराहनीय योगदान
इस पुनीत कार्य में अध्यक्ष डॉक्टर स्वरूप चौधरी,संस्थापक सदस्य प्रेमांशु पाल, प्रभास पाल, सूर्य गोपाल भट्टाचार्य,
सलाहकार डॉ. राजेश सिंह, प्रसून दास गुप्ता, सक्रिय सदस्य शंकर दास, अमित बनर्जी,हारु बाउरी, बबलू बाउरी, आमोद बावरी, रंजीत महतो, अनिल महतो, कृष्ण दान, विजय दत्ता,दिलीप चौहान, मुकेश महतो, रंजित चौहान, राजा राम रवानी,साजिद, चंदन ,और विश्वजीत चक्रवर्ती सहित अन्य साथियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
संस्था के सदस्यों ने संकल्प दोहराया कि वे भविष्य में भी इसी तरह एकजुट होकर जरूरतमंदों की सेवा का कार्य निरंतर जारी रखेंगे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
