• Sat. Feb 14th, 2026

दारू प्रखंड से विदा हुए प्रशिक्षु आईएएस आनंद शर्मा, कार्यशैली से बने जनता के चहेते

admin's avatar

Byadmin

Jan 24, 2026

 

दारू (हज़ारीबाग):

प्रशिक्षु आईएएस आनंद शर्मा ने एक माह की प्रशिक्षण अवधि पूर्ण कर शनिवार को प्रखंड मुख्यालय दारू से विदाई ली। प्रशिक्षण काल के दौरान वे दारू प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) के रूप में कार्यरत रहे। अपने सौम्य स्वभाव, सरल व्यवहार और जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन की कार्यशैली के कारण वे आम लोगों के बीच काफी लोकप्रिय रहे।

 

इस अवसर पर प्रखंड मुख्यालय में अंचलाधिकारी रामबालक कुमार, बीडीओ हारून रशीद सहित समस्त अंचल एवं प्रखंड कर्मियों द्वारा उन्हें माला पहनाकर एवं बुके भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।

 

विदाई समारोह में प्रशिक्षु आईएएस आनंद शर्मा ने कहा कि दारू प्रखंड में कार्य करने का अनुभव उनके लिए बेहद यादगार रहा। उन्हें प्रखंड कर्मियों, ग्रामीणों एवं मीडिया बंधुओं से भरपूर सहयोग मिला, जिसके लिए उन्होंने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *