• Tue. Mar 24th, 2026

दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा का सीनी दौरा, मेंस यूनियन ने सौंपी ज्वलंत मांगों की सूची

admin's avatar

Byadmin

Mar 23, 2026

दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक (GM) श्री अनिल कुमार मिश्रा ने अपने एकदिवसीय दौरे के तहत सीनी का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने सीनी क्षेत्रीय प्रशिक्षण संस्थान में नवनिर्मित ‘प्रतिरूप कक्ष’ का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक (DRM) तरुण हुरिया समेत मंडल के सभी वरिष्ठ अधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

दौरे के दौरान दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन की सीनी शाखा की ओर से महाप्रबंधक का भव्य स्वागत किया गया। शाखा सचिव श्री विश्वजीत बड़ाईक ने जीएम को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। स्वागत के पश्चात यूनियन के पदाधिकारियों ने महाप्रबंधक को क्षेत्र की कई ज्वलंत समस्याओं और मांगों से अवगत कराया।

मेंस यूनियन ने कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों की सुविधा के लिए एक मांग पत्र सौंपा, जिसमें मुख्य बिंदु निम्नलिखित थे:
संबलश्वेरी एक्सप्रेस ट्रेन का सीनी स्टेशन पर पुनः ठहराव सुनिश्चित करना।
रेलवे कॉलोनी की सड़कों की मरम्मत और नए रेलवे क्वार्टरों का निर्माण।
एम्बुलेंस सेवा बहाल करना और बिजली आपूर्ति में सुधार लाना।
रिजर्वेशन काउंटर के खुलने का समय सुबह 9 बजे के स्थान पर 8 बजे करना।
सुरक्षा की दृष्टि से पंपु तालाब की चारदीवारी (बाउंड्री वॉल) का निर्माण कराना।
गरिमामयी उपस्थिति
इस कार्यक्रम और वार्ता के दौरान मेंस यूनियन के अध्यक्ष श्री संकु सरदार, कोषाध्यक्ष श्री देवाशीष दास, रवि कुमार गुप्ता, संजय गांगुली, रवि कुमार रवि, मितेंद्र सिंह, अभय, सूरज कुमार साहू, प्रेम प्रकाश, प्रेम कुमार गोप।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *